Menu
blogid : 4644 postid : 411

प्यासे दरिया……..

Political
Political
  • 15 Posts
  • 691 Comments

manmohanCartoon[1]
चलेंगे दहकते अंगारों पे, ये कह के आये हैं…….
उठा के खुद सलीबें बाजुओं पर ले के आये हैं….

………………………………………………………………………….

भला क्या मौत हमें दोस्तों कह कर डराएगी…..
हम तो जिंदगी की बदज़ुबानी सह के आये हैं….

………………………………………………………………………….

नहीं अब तेरे रहमो-करम पर दिन बसर करने….
हम उस उफनते दरिया को ये कह के आये हैं….

………………………………………………………………………….

ऐ हंकारी समुन्द्र तू जहाँ था अब भी वहीँ है…..
हम कतरे सही पर आसमां पे रह के आये हैं…..

………………………………………………………………………….

बहुत अभिमान था रातों को उनकी स्याही पर….
हम बांके….संधूरी लाल किरणें ले के आये हैं…..

………………………………………………………………………….

करो कोशिश….., पर हम को पी नहीं पाओगे…..
हम प्यासे दरिया..मरुस्थलों से बह के आये हैं….

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply to akraktaleCancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh